आपकी बेटी हमारी बेटी योजना: पात्रता, दस्तावेज़ और लाभ
क्या आप हरियाणा के निवासी हैं और आपकी घर में बेटी ने जन्म लिया है? अगर हाँ, तो आपकी बेटी हमारी बेटी योजना आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित यह प्रमुख बाल कल्याण योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस लेख में हम जानेंगे कि आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, और आवेदन की पूरी प्रक्रिया। क्या है आपकी बेटी हमारी बेटी योजना? आपकी बेटी हमारी बेटी योजना (Aapki Beti Hamari Beti Yojana - ABHB) 8 मार्च 2015 को हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, सरकार पात्र परिवारों की बेटी के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में ₹21,000 निवेश करती है। यह राशि बेटी के 18 वर्ष की होने पर ब्याज सहित उसे वापस कर दी जाती है। हरियाणा सरकार की इस योजना के मुख्य लाभ हरियाणा सरकार की यह बाल कल्याण योजना कई मायनों में फायदेमंद है: कन्या भ्रूण हत्या पर रोक: यह योजना समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने में मदद करती है। आर्थिक सुरक्षा: LIC में निवेश क...